Friday 18 January 2019

Love poetry/Love poem / best poem

**गॉड मुझे परमिशन दे दो**

नयन सामने विश्व सुंदरी,

देख इसे क्या मरना है;

मदहोश हो गई आंखें मेरी,

जान हाँथ से धोना है;

हंसमुख चेहरा गुम हो,

आंख कहे बस रोना है।।

गॉड मुझे परमिशन दे दो,

थोड़ा लव सब करना है;

मैं खड़ा देखता रह जाता,

वह रोज गुजरती गलियों से;

नहीं इजाजत, पछताता,

कुछ रहम करो ना जल्दी से;

मैं हुआ प्रेम से ओतप्रोत,

अब उसे ही लथपथ करना है;

गॉड मुझे परमिशन दे दो।।

थोड़ा लव सब करना है,

काश कर्ण में भनक पड़े ;

कि उस पर जान लुटाता हूँ,

एक बार पलट कर देख जरा;

मैं प्रेम का आलम गाता हूँ ,

किस कदर स्वयं को भुला दिया;

अब तुझे भी हसरत रखना है,

गॉड मुझे परमिशन दे दो ;

थोड़ा लव सब करना है।।

Sunday 13 January 2019

List of ICC WORLD CUP / New update of ICC WORLD CUP 2019

🏆🏆ICC WORLD CUP 2019🏆🏆

30 May 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇿🇦 RSA 2:30pm

31 May 🇪🇸WI vs 🇵🇰PAK 2:30pm

01 June 🇳🇿NZ vs 🇱🇰SL 2:30pm

01 June 🇦🇫AFG vs 🇬🇧AUS 5:30pm

02 June 🇿🇦RSA vs 🇧🇩BD 2:30pm

03 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇵🇰PAK 2:30pm

04 June 🇦🇫AFG vs 🇱🇰SL 2:30pm

05 June 🇿🇦RSA vs 🇮🇳IND 2:30pm

05 June 🇧🇩BD vs 🇳🇿NZ 5:30pm

06 June 🇬🇧AUS vs 🇪🇸WI 2:30pm

07 June 🇵🇰PAK vs 🇱🇰SL 2:30pm

08 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇧🇩BD 2:30pm

08 June 🇦🇫AFG vs 🇳🇿NZ 5:30pm

09 June 🇮🇳IND vs 🇬🇧AUS 2:30pm

10 June 🇿🇦RSA vs 🇪🇸WI 2:30pm

11 June 🇧🇩BD vs 🇱🇰SL 2:30pm

12 June 🇬🇧AUS vs 🇵🇰PAK 2:30pm

13 June 🇮🇳IND vs 🇳🇿NZ 2:30pm

14 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇪🇸WI 2:30pm

15 June 🇱🇰SL vs 🇬🇧AUS 2:30pm

15 June 🇿🇦RSA vs 🇦🇫AFG 5:30pm

___________________

❤❤❤❤❤❤❤❤

16 June IND🇮🇳 vs PAK🇵🇰 2:30pm

❤❤❤❤❤❤❤

___________________

17 June 🇪🇸WI vs 🇧🇩BD 2:30pm

18 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇦🇫AFG 2:30pm

19 June 🇳🇿NZ vs 🇿🇦RSA 2:30pm

20 June 🇬🇧AUS vs 🇧🇩BD 2:30pm

21 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs  🇱🇰SL 2:30pm

22 June 🇮🇳IND vs 🇦🇫AFG 2:30pm

22 June 🇪🇸WI vs 🇳🇿NZ 5:30pm

23 June 🇵🇰PAK vs 🇿🇦RSA 2:30pm

24 June 🇧🇩BD vs 🇦🇫AFG 2:30pm

25 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇬🇧AUS 2:30pm

26 June 🇳🇿NZvs 🇵🇰PAK 2:30pm

27 June 🇪🇸WI vs 🇮🇳IND 2:30pm

28 June 🇱🇰SL vs 🇿🇦RSA 2:30pm

29 June 🇵🇰PAK vs 🇦🇫AFG 2:30pm

29 June 🇳🇿NZ vs 🇬🇧AUS 5:30pm

30 June 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇮🇳IND 2:30pm

01 July 🇱🇰SL vs 🇪🇸WI 2:30pm

02 July 🇧🇩BD vs 🇮🇳IND 2:30pm

03 July 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿ENG vs 🇳🇿NZ  2:30pm

04 July 🇦🇫AFG vs 🇪🇸WI 2:30pm

05 July 🇵🇰PAK vs 🇧🇩BD 2:30pm

06 July 🇱🇰SL vs 🇮🇳IND 2:30pm

06 July 🇬🇧AUS vs 🇿🇦RSA 2:30pm

09 July 1st semi-final 2:30pm

11 July 2nd semi-final 2:30pm

14 July 🏆CUP FINAL🏆 2:30pm

Thanks for watching my blog ...

please comment here....

Tuesday 8 January 2019

Jawahar Navodaya Vidyalaya/About jnv

 #एक ऐसा विद्यालय जहाँ होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास#

**नवोदय की दुनिया**

अगर हम बात करें नवोदय जैसे संस्थान की तो हमें समझ ही नहीं आता कि हम शुरूआत कहाँ से करें, क्योंकि इसकी खूबियों बयां करने के लिए शुरुआत का कोई पता ही नहीं चलता। चलो खैर हम शुरूआत कर ही देते हैं।

नवोदय एक ऐसा प्लेटफॉर्म है कि जहां से प्रत्येक दिशा की ओर जाया जा सकता है हम अगर थोड़ा सा भी सजग और सचेत अवस्था में रहें तो अपनी जिंदगी में सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं ,और अपने हर उस मुकाम तक पहुँच सकते हैं जहाँ हम जाना चाहते हैं।

अगर मैं नवोदय के विषय में एक विद्यार्थी के रूप में बताऊँ या समझाऊँ तब जहाँ तक अधिक बेहतर रहेगा।

        वहाँ के दिन की शुरुआत होती है PET सर की सीटी से जब सुबह 5:30 पर उनकी सीटी बजती है तब सभी विद्यार्थी अपने जूते और टीशर्ट की तरफ भागते हैं और PET की ड्रेस पहनकर PET के लिए प्रस्थान करते हैं और वहाँ पर खेल मैदान के दो या तीन चक्कर लगाकर शारीरिक अभ्यास करते हैं और वहीं पर कुछ बच्चे योगासन कर रहे होते हैं।

6:00 बजे सभी विद्यार्थी वापस अपने सदन की ओर जाते हैं और स्नान करते हैं। इसके तत्पश्चात विद्यालय की पूर्ण गणवेश के साथ भोजनालय की ओर प्रस्थान करते हैं।

नवोदय का सबसे बिंदास नाश्ता होता है पोहा! भोजनालय में नाश्ता लेने हेतु सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध तरीके से नाश्ता लेकर भोजनालय में प्रवेश करते हैं और फिर नाश्ता करते हैं।

विद्यालय में पहुँचते ही उनकी पहली उपस्थिति दर्ज की जाती है।उपस्थिति के  तदुपरांत ईश्वर की अराधना हेतु सभी विद्यार्थियों को बहुद्देशीय सभागार की तरफ प्रस्थान करना होता है सभी विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से ईश्वर की आराधना करते हैं और उन्हें याद करते हैं।

उसी समय प्रतिदिन की भाँति एक विद्यार्थी सुविचार बोलता है। सुविचार की तत्पश्चात मनन काल प्रारंभ होता है। जिसमें सभी विद्यार्थी सुविचार हेतु मनन करते हैं और उसे अपने जीवन में उतारने हेतु विचार करते हैं ।

दूसरा विद्यार्थी समाचार बोलता है फिर वक्तव्य और साथ ही प्रश्नोत्तरी का सामना भी करना पड़ता है। यह सिलसिला प्राचार्य जी के वक्तव्य पर ही समाप्त होता है।

अब कक्षाओं के प्रारंभ होने का समय हो चुका होता है और कक्षाएं प्रारंभ होती हैं। 7 घंटे की कक्षाओं के बीच 15 मिनट का विराम मिलता है। विराम के समय बिस्किट या मौसमी फल हमारी छोटी छोटी भूख़ को समाप्त करते हैं।

जब तक 1:30 बज रहे होते हैं तब तक हमारे पेट में चूहे कूद रहे होते हैं और उसे हम खत्म करते हैं दोपहर के खाने के साथ।

सदन में आते ही हम भोजनालय जाने हेतु थाली चम्मच और ग्लास व्यवस्थित करते हैं और प्रस्थान करते हैं भोजनालय की ओर वहां पर हमें हमारी पसंद का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उसके बाद हम सदन वापस आते हैं और थोड़े समय तक विश्राम करते हैं।

रिमेडियल क्लास का इंतजार करते हैं। रिमेडियल क्लास के समय पर हम पुनः विद्यालय की ओर प्रस्थान करते हैं और वहाँ पर हमारी अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाती हैं और स्वाध्यायन भी होता है। 

इन कक्षाओं के बाद आता है हमारे खेल कूद का समय जिसमें हम खूब मस्ती करते हैं और प्रत्येक प्रकार के खेल खेलते हैं। जब हमारे खेल कूद का समय समाप्त होता है तब बारी आती है शाम के चाय की सभी विद्यार्थी बहुत ही चाव से चाय पीते हैं और शाम के नाश्ते या बिस्कुट का आनंद लेते हैं।

इसके पश्चात सभी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई हेतु पुनः सदनों में या भोजनालय में अपनी पढ़ाई करते हैं और किसी भी आवश्यकता हेतु शिक्षक से मिलते हैं। 2 घंटे की पढ़ाई के बाद समय होता है रात के खाने का इसमें सभी विद्यार्थी खाना खाते हैं और दूध पीते हैं।

उनकी दूसरे वक्त की पढ़ाई भी होती है 9:00 बजे से 10:30 बजे तक। यह उनकी पढ़ाई का समय होता है। उसके बाद वह अपने निर्धारित समय 10:30 पर अपने-अपने विस्तरों पर जाते हैं और विश्राम करते हैं। 

इसी प्रकार यह दिनचर्या समाप्त होती है और पुनः फिर सुबह से उनकी अगले दिन के कार्यक्रम प्रारंभ होते हैं

विद्यालय में कभी कभी सफाई अभियान भी चलाया जाता था जिसमे सभी बच्चे बहुत ही रुचि के साथ काम करते और विद्यालय परिसर की सफाई करते।

Best song of Baba Sahab Bheem Rao Ambedkar.../ Best poetry / bheem geet./ भीम गीत

##अपने ना करें बाबा ने वो काम किया है##


अपने ना करें बाबा ने वो काम किया है,



शिक्षा और समता का अधिकार दिया है।



अपने ना करें बाबा ने वो काम किया है।।

अंधेरों में रह गुजर के उजालों में कर गए,



ना खुदा का हमने उन्हें नाम दिया है।



अपना ना करे बाबा ने वो काम किया है।।

सवर्णों ने सब छीन लिया जुल्म सितम से,



महिलाओं को उन्होंने समान किया है।



अपने ना करें बाबा ने वो काम किया है।।

अपने ही भुलाते हैं भीम बाबा को यहाँ,



अमेरिका ने आज फिर उन्हें सम्मान दिया है।।

What is the harm of sharing headphones

Earphones के share करने के नुकसान।


आइए जानते हैं earphones को share करने से क्या फायदा होता है और क्या नुकसान ! 


अगर हम बात करें फायदे की तो फायदा तो कुछ भी नहीं होता, और नुकसान बहुत ज्यादा है। अगर हम बात करें  earphones share करने की तो यह कहीं बहुत हद तक गलत है क्योंकि जब हम earphones share करते हैं तो earphones और उसकी गहरी आवाज से हमारे कानों में बहुत सारे बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं।


कुछ कारण यह भी होता है कि हमारे earphones इधर उधर कहीं भी पढ़े होते हैं और हम उन्हें बिना साफ किये ही इस्तेमाल में लेते हैं। हमारे कानों में wax (मोम) होती है जो की धूल एवं दूसरे कणों को नहीं जाने देती। परंतु  वह स्वयं बैक्टिरिया को जन्म दे रहे होते हैं और हमारे earphones को जब कोई दूसरा प्रयोग में लाता है तो हमें या उसे कान में दर्द या सूजन की समस्या आने लगती है। 

Associate Professor Kelly Reynolds के अनुसार earphones share करके इस्तेमाल करते हैं तो आप अपनी समस्याओं को बढ़ा रहे होते हैं।यदि आप earphones share करते हैं तो आप दोगुनी मुश्किल उठाने का साहस जुटाते हैं क्योंकि यह खतरे से खाली नहीं है।

इस प्रकार के इंफेक्शन से भी आपके eardrum खराब हो सकते हैं। आप जीवन भर किसी भी आवाज को सुनने से वंचित रह सकते हैं अतः मेरा आपसे यही सुझाव है कि earphones का इस्तेमाल कम से कम करें और share तो बिल्कुल ही ना करें उनको वापस लेने के बाद अच्छे से साफ करें और तब उनको अपने प्रयोग में लाएं 

सबसे महत्त्वपूर्णबात तो यह कि गानों को ज्यादा तेज़ आवाज़ में नही सुनना चाहिए क्योकि इससेभी आपके कानों की सुननेकी छमता जल्दी से समाप्त हो सकती है। इसलिए गानों को भी बहुत plesent आवाज़ में ही सुने।

Best poems / best hindi poems / Hindi kavita

# बचपन की यादें #

जब हम नन्हीं पगडंडी पर,

साइकिल खूब भगाते थे।

गिर जाने पर चोटें लगती,

फिर झट उठ जाया करते थे।।

खेतों की मेड़ों पर घूमें,

नहरों में खूब नहाते थे।

सरसों के फूलों से खुद के,

गहने बनवाया करते थे।।

वह चने, मटर के खेतों में,

हम धूम मचाया करते थे।

उन गुच्छों की फलियों से हम,

होरा भुजवाया करते थे।।

वह दिन में खेतों की मस्ती,

वह रातों में खेली लुका-छुपी।

हम भूल नहीं पाए अब तक,

वो माँ के हाथों की लस्सी।।

"स्कूल चले हम" यह नारा,

दिनभर दोहराया करते थे।

छुट्टी की घंटी सुनकर हम,

उधम मचाया करते थे।।

मम्मी की गोदी की यादें

वो रात में लोरी या गाने।

पापा की उंगली पकड़ तभी,

हम गांव घुमाया करते थे।।

बचपन तो बड़ा सुनहरा था,

जब कंचे खेला करते थे।

मम्मी डाटा ही करती थी,

पापा तो पीटा करते थे।।

हम भूल गए मस्ती के दिन,

जब गिल्ली खेला करते थे।

वो बागों की क्या मस्ती थी,

पेड़ों पर उछला करते थे।।

Thursday 3 January 2019

##विद्यालय की याद##

पीटी की सीटी सुनते ही,

हम खेल मैदान पहुंचते थे,

वह सुबह-सुबह की पीटी थी,

जब ट्रैक पे दौड़ा करते थे।।

सब पीटी से वापस आते थे,

हम जोर जोर चिल्लाते थे,

वह स्नानागार मे मित्रों के संग,

सिंगर बन जाया करते थे।।

वह जोर-जोर का चिल्लाना,

मित्रों के संग गाना - गाना,

हम भूल नहीं पाए अब तक,

बेसुरे काक सा सुर गाना।।

मेस की घंटी जब बजती थी,

जब पूरी खूब महकती थी,

तब सबसे पहले ही मेस में,

हम पहुँच ही जाया करते थे।।

असेम्बली के टाइम पर हम,

कभी पहुँच ना पाते थे,

लगता था डर बहुत अधिक,

जब सर सबको चिल्लाते थे।।

क्या चाहत थी विद्यालय की,

स्कूल हमें वह जाने की,

सही रास्ते पहुँच सके हम,

मंजिल की भी ये चाहत थी।।